
गेहलपुर में माँ हिंगलाज माता जी पाटोत्सव की तैयारियाँ तेज, योगी आदित्यनाथ व बाबा बालकनाथ जी को दिया गया निमंत्रण
गेहलपुर (अजमेर) —
गेहलपुर धाम स्थित माँ हिंगलाज माता जी पाटोत्सव का आयोजन 11 फरवरी से 20 फरवरी तक भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर आयास पीर श्री श्री 1008 शम्भू नाथ जी रावल महाराज द्वारा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज एवं
परम श्रद्धेय बाबा बालकनाथ जी महाराज को
पाटोत्सव में पधारने हेतु निमंत्रण पत्रिका भेंट कर सादर आमंत्रित किया गया।
माँ हिंगलाज माता जी के पावन आशीर्वाद से आयोजित इस पाटोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, कलश यात्रा, भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है।
क्षेत्रवासियों ने माँ हिंगलाज माता जी से प्रार्थना की है कि यह पावन आयोजन शांतिपूर्ण, सफल एवं ऐतिहासिक बने।
Author: BHAGWAN LAL PRAJAPAT
SOCIAL WORKER
