माली समाज आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जयपुर में आयोजित विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में उनियारा उप खंड क्षेत्र समाज के पदाधिकारी हुए शामिल हुए
उनियारा /टोंक
उनियारा तहसील माली समाज द्वारा बुधवार को उनियारा तहसील माली समाज के पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता जयपुर में आयोजित माली समाज आरक्षण आंदोलन के लिए रवाना हुए। माली समाज की 11 मांग सूत्रीय मांगों को लेकर आज 25 फरवरी 2026 को जयपुर में प्रदेश स्तरीय माली समाज का बहुत बड़ा माली समाज आरक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
तहसील माली समाज के अध्यक्ष प्रभु लाल सैनी ने बताया कि वर्तमान में आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान व राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी के नेतृत्व में हाल में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में ज्ञापन दिया गया था,उन सभी मांगों को लेकर जयपुर में एक बहुत बड़ा आरक्षण मुद्दा को लेकर आज बुधवार 25 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जा रहा है उस कार्यक्रम में उनियारा तहसील माली समाज के पदाधिकारी व युवा बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा 11 मांगों को लेकर जयपुर में विधानसभा घेराव किया जा रहा है उस घेराव के कार्यक्रम में उनियारा तहसील माली समाज के समाजसेवियो ने भाग लिया आज बुधवार को प्रातः 8:00 बजे माली सैनी छात्रावास सवाई माधोपुर रोड उनियारा से जयपुर के वाहन प्रस्थान हुए , जिसमें समाज के सभी युवा , बुजुर्ग उनियारा उपखंड क्षेत्र बनेटा,सुथड़ा,अलीगढ़,बामणिया,सौप,मुबारक नगर,चोरू पचाला, डाबला बालीथल, दोबडीया,गाडौली,पलाई,उखमपुरा, ककोड़,फुलेता , उनियारा मालियों की झोपड़ियां आदि कई गांवों से समाजसेवी जयपुर के लिए रवाना हुए।
माली समाज अपना हक, अधिकार और सम्मान की आवाज को बुलंद करने के लिए भरतपुर से जयपुर तक एक ऐतिहासिक जनअधिकार पदयात्रा निकाली थी।
यह एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, एकता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का संकल्प है।
उनियारा माली समाज शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी ने बताया कि आरक्षण संघर्ष समिति ने 11 मांगसूत्रीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार को लिखित में दिया है यह मांगे यदि पूरी नहीं होती है तब तक आरक्षण संघर्ष समिति के आदेश अनुसार तक जयपुर रुके रहेंगे ।
आरक्षण संघर्ष समिति के 11 सदस्य वार्तालाप के लिए गए थे लेकिन खबर लिखे जाने तक आरक्षण स्थल पर पर नहीं पहुंचे वार्तालाप के बाद क्या सहमति हुई सदस्य आने के बाद जानकारी मिलेगी ।
पूर्व जिला माली समाज अध्यक्ष बद्रीलाल भारती,तहसील अध्यक्ष प्रभुलाल सैनी ,शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी ,कन्हैया लाल सैनी,शंकर लाल सैनी, नरेंद्र सैनी,बाबूलाल सैनी,हजारीलाल सैनी, खाना सैनी, लोकेश सैनी,सीताराम सैनी, रामस्वरूप सैनी,जगदीश सैनी गाडौली,नरेंद्र सैनी, राजू लाल सैनी, राम कैलाश सैनी, गिरिराज सैनी, शंकर सैनी ,कैलाश सैनी,रामलाल सैनी,सुरेंद्र सैनी,कमल सैनी, राकेश सैनी, रमेश सैनी,सोजीलाल सैनी, सुरेश सैनी,पप्पू लाल सैनी, विष्णु,पंकज, आसाराम,दीपक,मुकेश आदि कई समाज के लोग जयपुर के लिए रवाना हुए।
