*प्रेस विज्ञप्ति सादर प्रकाशानार्थ*

 

*पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आज महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस व विज्ञान दिवस मनाया गया।*पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आज महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस व विज्ञान दिवस मनाया गया। *

प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार आज विद्यालय में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस व विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात महाराणा प्रताप व डॉ. सी. वी.रमन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस पर विद्यालय में महाराणा प्रताप के जीवन पर भजन , निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर बौद्धिककर्ता आचार्य अरविंद कुमार साहू ने महाराणा प्रताप के जीवन परिचय व राज्यारोहण के इतिहास के बारे में भैया बहिनों को अवगत करवाया।

 

विज्ञान दिवस के अवसर पर बौद्धिककर्ता आचार्य दीपक कुमार शर्मा ने सी. वी.रमन के जीवन परिचय के बारे में बताया ओर कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन सर ने 28 फरवरी 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। विज्ञान दिवस पर भैया सूरज चौधरी , द्रोण मीणा बहिन मनीषा चौधरी व युक्ता बैरवा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर व्याख्याता राजेंद्र सिंह कुमावत, दीपक कुमार शर्मा व रेखा खारोल ने विज्ञान के वायु मंडलीय दाब, पृष्ठ तनाव,अम्ल व क्षार परीक्षण , वसा परीक्षण,जल में वायु का परीक्षण,सोडियम को पानी में डालने पर आग पकड़ना, पेट्रोल द्वारा गुब्बारे को फोड़ना व सूक्ष्मदर्शी के द्वारा सूक्ष्म जीवों को देखना आदि प्रयोग करके सभी भैया बहिनों को बताया गया । ऐसे प्रयोग विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने और उनमें अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने में मदद करते हैं।

 

कार्यक्रम का संचालन आचार्य राहुल कुमार साहू ने किया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें