धांधोली। जिला जयपुर में संघर्ष संस्थान द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव और नेतृत्व क्षमता को मज़बूत करने के उद्देश्य से एस.एच,. जी.लीडरों का प्रशिक्षण अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया । इस प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों के लीडरों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि वे अपने-अपने समूह का विधिवत संचालन कर सके और महिलाओं की समस्या का समाधान प्रभावी ढंग से कर सकें।

कार्यक्रम में संघर्ष संस्थान की सचिव मीना गुर्जर ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से ही विकास संभव है
परियोजना समन्वयक श्री श्योजी राम गुर्जर ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संघर्ष संस्थान निरंतर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में कोरो इंडिया से सीमा जांगिड़ ने सामाजिक कुरीतियों पर खेल के माध्यम से प्रकाश डाला राम किशोर प्रजापत ने समूह की आवश्यकता के बारे में चर्चा की भंवर लाल टेलर ने आदर्श समूह कैसे बने इस पर समझाया विमला देवी राजेश एवम नाथू जी ने सभी ग्रामों के मीटिंग की तारीख स्थान एवं रिकॉर्ड रखरखाव पर बताया अमर सिंह जी ने जंगल उत्पादन बकरी पालन एवम जैविक खेती पर प्रकाश डाला वन स्टॉप सेंटर से गीता मीणा एवं टीना सैनी ने महिलाओं के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा, कानूनी सहायता, महिला आश्रय एवं मनोवैज्ञानिक सलाह की जानकारी दी राजपाल कौर एम एस एस के ने महिलाओं के अधिकार पर समूह चर्चा करवा के सामाजिक समस्याओं पर प्रकाश डाला दूदू थाना से जगदीश प्रसाद स्वामी एवं साथियों ने कानूनी जानकारी प्रदान की प्रशिक्षण में नो गांवों के 30 समूहों प्रमुखों ने भाग लिया अंत में परियोजना समन्वयक श्योजी राम नेआगामी कार्य योजना तैयार करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और प्रशिक्षण का समापन किया



Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN
