501 निशानों के साथ गूंज उठा भीलवाड़ा, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर।
-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

भीलवाड़ा।फाल्गुन महोत्सव के पावन अवसर पर शहर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया। 501 पावन निशानों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा ने पूरे शहर को “जय श्री श्याम” के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी हाथों में निशान लेकर भक्ति में सराबोर नजर आए। वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा शहर श्याममय हो गया हो।

सायंकाल आयोजित भव्य भजन संध्या में चंडीगढ़ से पधारे भजन गायक मोनू दुबे एवं भोपाल से आए पंकज पांचाल ने अपनी मधुर व ऊर्जावान प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
“हारे के सहारे आजा”,
“मेरे श्याम बाबा बड़ा निराला”,
“खाटू वाले श्याम धणी”,
“श्याम तेरी बंसी पुकारे”
जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरा धाम भक्ति रस में डूब गया।

समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने कहा कि यह आयोजन श्याम भक्तों की अटूट श्रद्धा, एकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि फाल्गुन महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम है।
मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि 501 निशानों की ऐतिहासिक उपस्थिति यह दर्शाती है कि श्याम भक्ति हर हृदय में बसती है। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही। सभी कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे दूर-दराज के भक्त भी इस दिव्य आयोजन से जुड़ सके।

आयोजन की व्यवस्थाओं में रमन अग्रवाल,  विपिन अग्रवाल, अजय शर्मा, पुनीत गुप्ता, सुशील सुल्तानिया, संपत, पंकज शर्मा, टोनी, प्रिंस शर्मा, चिन्मय, आकाश जिंदल, अंकित कास्ट, विवेक गोयल, अभिषेक खंडेलवाल, अभिषेक बंसल, विजेंद्र शर्मा, अभिषेक असावा, कन्हैया राजोरा, चिराग, अक्षत अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल सहित श्याम सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
रात्रि तक चलता रहा भक्ति का यह अद्भुत उत्सव शहरवासियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।
जय श्री श्याम!

BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal