फाल्गुन महोत्सव का आगाज सेवा से, 427 यूनिट रक्त संग्रहितखाटू की तर्ज पर सजा काशीपुरी धाम।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ भीलवाड़ा।

काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर

भीलवाड़ा।काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ भव्य रक्तदान शिविर के साथ हुआ। सेवा भाव से आयोजित इस शिविर में कुल 427 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिंदल सॉ लिमिटेड, भीलवाड़ा के एच.आर. एवं एडमिन हेड डॉ. एस.बी. सिन्हा एवं रोहित जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
रक्त संग्रहण में महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक (54 यूनिट), कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक (23 यूनिट), भीलवाड़ा ब्लड बैंक (100 यूनिट) एवं अरिहंत चिकित्सालय (250 यूनिट) की टीमों ने सहयोग दिया। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार रक्तदान करने वाले श्याम प्रेमियों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अतिथिगण।

इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने भी शिविर स्थल का अवलोकन किया एवं रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके अलावा संदीप मोटर्स के डायरेक्टर श्रीगोपाल राठी, मोहित भीमसरिया, जगदीश अग्रवाल, रामनारायण लड्ढा,हीराराम शर्मा,कैलाश  आदि ने भी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।

फाल्गुन माह को बाबा श्याम की विशेष कृपा का समय माना जाता है। “हारे के सहारे” के रूप में पूज्य बाबा श्याम अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी आस्था को ध्यान में रखते हुए काशीपुरी धाम में इस वर्ष व्यवस्थाएं खाटू धाम की तर्ज पर की गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य सजावट, आकर्षक दरबार, अखंड ज्योत एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था से सजाया गया है।समिति अध्यक्ष श्री सुरेश पोद्दार ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ महोत्सव की विधिवत शुरुआत हो चुकी है और आगामी दिनों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 26 फरवरी को अखंड ज्योत पाठ, 27 फरवरी को प्रातः भव्य निशान यात्रा, दोपहर में छप्पन भोग एवं संकीर्तन तथा सायंकाल भजन संध्या आयोजित होगी। 28 फरवरी को प्रातः कीर्तन एवं महाआरती के साथ विशेष आयोजन संपन्न होंगे।
मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।
जय श्री श्याम। 🙏

BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal