*उधोगपति L.N.मित्तल के पिताश्री मोहनलाल मित्तल के निधन पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने जताया शोक*
बिजयनगर
विजयनगर।स्टील किंग एवं आर्सेलर मित्तल समूह के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल के पिताश्री मोहनलाल मित्तल के असामयिक निधन का समाचार मिलते ही विजयनगर सहित समूचे अग्रवाल समाज में शोक की लहर दौड़ गई। यह दुःखद क्षति न केवल मित्तल परिवार, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज के लिए अपूरणीय मानी जा रही है।
दिवंगत मोहनलाल मित्तल के निधन पर अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं समाजजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुख की घड़ी में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अर्पित गर्ग एवं उनकी पूरी टीम ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।इस दुःख की घड़ी में समस्त अग्रवाल समाज अनिल अग्रवाल एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
Author: Vinod kumar Teli
Rajasthan Head and Reporter Kekri Ajmer

