नैशनल न्यूज टुडे 24×7 रिपोर्टर भगवान लाल प्रजापत गागून्दा अजमेर के साथ

अंराई सील रोड पर महिला से लूट,

नाक की बाली तोड़कर फरार हुए बाइक सवार


अंराई कस्बे के सील रोड क्षेत्र में  दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। सड़क किनारे खड़ी एक महिला के नाक की बाली दो अज्ञात बाइक सवार युवक तोड़कर ले गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और मौके पर शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही अंराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर छानबीन की जा रही है।

BHAGWAN LAL PRAJAPAT
Author: BHAGWAN LAL PRAJAPAT

SOCIAL WORKER

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें