शाहपुरा। भीलवाड़ा-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत जिला कलेक्ट्रेट के बाहर,भीलवाड़ा में एक विशाल, शांतिपूर्ण एवं निर्णायक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के तत्वावधान में किया गया।

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मजदूर संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर ने कोहरा होने से भीलवाड़ा नहीं पहुँच पाने के करण ज़रिए मोबाइल सभी कांग्रेस जनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जनकल्याणकारी योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि “मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसान के जीवन का सहारा है। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार इस योजना को कमजोर करने की साजिश कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। जब तक मजदूरों के हक सुरक्षित नहीं होंगे, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

शिवराम जी.पी. खटीक ने आगे कहा कि स्व. मोहनलाल सुखाड़िया सामाजिक न्याय और विकास के प्रतीक थे, और कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में वरिॆष्ठ कांग्रेसजन पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ,प्रदेश सचिव अशोक रच्छोया ,प्रदेश सचिव रेणु मघवंशी,मंजू पोखरना,अनिल राठी ,राजेंद्र जैन ,मनोज पालीवाल एडवोकेट कुणाल ओझा ,भावेश पुरोहित ,योगेश सोनी ,रेखा हिरण ,शिवप्रकाश घावरी ,प्रकाश ओझा ,उस्मान पठान ,हमीद रंगरेज,अनिता पहाड़िया ,राजकुमार माली ,नवरत्न जैन,राधेश्याम भडाना ,अशोक पारीक,सत्यवीर सिंह राठौड़ ,राजकुमार जैन ,वशीम शेख ,ममता शर्मा ,राधेश्याम भड़ाना ,अशोक पारीक ,निशार सिलावट ,शांतिलाल धोलपुरिया ,करिश्मा धोलपुरिया,दिनेश बैरवा ,मो फारूक पठान ,योगिता सुराणा ,शमीम बानू,लीला देवड़ा,विशाल घावरी ,आदित्य यादव ,मोनिका क्रिश्चन ,रेखा भट्ट ,संदीप टेलर ,श्यामलाल पराशर ,श्याम लाल ,निशांत दूत ,करण सिंह ,राजकुमार पायक ,अरुण कुमार राय ,भूपेन्द्र सिंह ,प्रिस सिंह ,रवि चौधरी ,मुकेश जाट ,नानू राम बलाई ,रतन खोईवाल ,श्यामलाल नायक ,ज्ञानमल खटीक ,भंवर खा ,बरदीचंद ,रोशन बैनीवाल ,मनोहर जाजोरिया,कुंदन शर्मा ,अब्दुल लोहार ,ललित व्यास ,मुकेश पंचोली,पीरूलाल घावरी,जितेश चपलोत,दीपक व्यास ,आसिफ मो ,दीपक पुरोहित ,भूरालाल रैगर ,विक्की ब्यॉवट,कुणाल गोरण ,महादेव लोट,गौरीशंकर दायमा ,मो शाहिद देशवाली,राजकुमार खटिक , हरकचंद कोठारी उपस्थित रहे ।
धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पूरे कार्यक्रम में अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन किया गया।



Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

