*श्री भेरुजी महाराज मंदिर समिति मनोहरपुरा की कार्यकारिणी का चुनाव*
श्री रमेशचंद्र एवं श्री कमलेश कुमार साहू अध्यक्ष नगर पालिका केकड़ी के निर्देशन में संपन्न करवाया गया !जिसमें *श्री शंकरलाल मंगलूंडिया केकड़ी को अध्यक्ष पद* हेतु चुना गया शेष कार्य कार्यकारिणी का गठन निम्न प्रकार से हुआ उपाध्यक्ष श्री मोहनलाल मनोहरपुरा संरक्षक श्री ओमप्रकाश केकड़ी एवं श्री गोपाललाल मनोहरपुरा कोषाध्यक्ष पद कन्हैयालाल केकड़ी सह कोषाध्यक्ष राजू मनोहरपुरा मंत्री पद श्री रमेशचंद्र मनोहरपुरा सचिव पद श्री भेरूलाल सह सचिव श्री शंकरलाल मनोहरपुरा संगठन मंत्री पद श्री कृष्ण मुरारी मनोहरपुरा , मदनलाल केकड़ी, किशन लाल केकड़ी मीडिया प्रभारी श्री विष्णु कुमार मनोहरपुरा ,बद्री लाल केकड़ी सलाहकार सहायक श्री बद्रीलाल मनोहरपुरा मंदिर सेवा पूजा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मनोहरपुरा सदस्य कुलदीप साहू मनोहरपुरा कोषाअध्यक्ष कन्हैयालाल तेली ने श्री भेरू जी महाराज मंदिर मनोहरपुरा का सत्र का 2025-2026 का आय व्यय विवरण पढ़कर सुनाया एवं उनकी फोटो कॉपी वितरित की गई जिसमें अंतिम रोकड़ शेष 33590 बताया गया !
संरक्षक श्री ओम प्रकाश मंगलूँड़िया केकड़ी ने नवीन कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष को धन्यवाद व बधाई संदेश दिया एवं सभी सदस्यों ने अध्यक्ष श्री शंकर लाल मंगलूंडिया केकड़ी को साफा बंधाकर नवीन पद कार्यभार ग्रहण करने के लिए एवं मंदिर विकास हेतु कार्य करने को कहा
मंदिर में नवीन गेट, घंटा लगवाना बिजली फिटिंग कार्य मंदिर रंग रोशन पुताई कार्य,दानपात्र पेटी लगाने हेतु प्रस्ताव सर्व समिति से पारित किए गए जिसमें अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे !
निवेदक
श्री भेरू जी महाराज मंदिर समिति मनोहपुरा अजमेर
Author: Vinod kumar Teli
Rajasthan Head and Reporter Kekri Ajmer

