नैशनल न्यूज टुडे 24×7 रिपोर्टर भगवान लाल प्रजापत गागून्दा अजमेर के साथ

*किशनगढ़*

*किशनगढ़ में भव्य हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन, श्रद्धा और उत्साह से गूंज उठा क्षेत्र*

*🔶 किशनगढ़ में आयोजित भव्य हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ*

*🔶 बाबा अमरनाथ बस्ती क्षेत्र में हुए सम्मेलन में हजारों श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए*

*🔶 कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसी यात्रा त्रिवेणी संगम के रूप में निकाली गई*

*🔶 बाबा अमरनाथ बस्ती, ढाणी रोड एवं प्रेम नगर लुहार कॉलोनी से निकली यात्राएं चुंगी वाले बालाजी मंदिर परिसर में एक साथ आकर संपन्न हुईं*

*🔶 यात्रा में भगवा पताका लहराते हुए, जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ बच्चे सबसे आगे चलते नजर आए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया*

*🔶 हज़ारों की तादाद में महिलाओं ने डीजे की धुन पर नाचते–गाते तुलसी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया*

*🔶 यात्रा मार्ग पर सामाजिक व हिन्दू प्रेमियों द्वारा जगह–जगह पुष्प वर्षा कर तुलसी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया*

*🔶 यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं घोड़े पर महापुरुषों की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं*

*🔶 सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री राम सखे पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नंदाराम देवाचार्य (नृत्य राघव कुंज, अयोध्या) की गरिमामयी व सान्निध्य रहा*

*🔶एवं चित्तौड़ प्रांत के प्रचारक मुरलीधर जी रहे मौजूद*

*🔶 संतों के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान, अखाड़ा प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए*

*🔶 आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, जल, भोजन, मंच, सफाई एवं यातायात की समुचित व्यवस्थाएं की गईं*

*🔶 अंत में सभी क्षेत्रवासियों को भोजन प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया*

*🔶 आयोजन समिति ने सम्मेलन को शांतिपूर्ण एवं ऐतिहासिक बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया*

BHAGWAN LAL PRAJAPAT
Author: BHAGWAN LAL PRAJAPAT

SOCIAL WORKER

और पढ़ें

राजस्थान ललित कला अकादमी की 66वीं वार्षिक प्रदर्शनी में चमकेगी भीलवाड़ा की कलाकार दीपिका पाराशर।- पाराशर की दो उत्कृष्ट कलाकृतियों का हुआ चयन, प्रदेश से कुल 64 कलाकृतियों का किया चयन-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal