RGHS में फर्जीवाड़ा करने वाले 7 डॉक्टर सस्पेंड प्राइवेट सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए की गड़बड़ी।
जयपुर 14 फरवरी, राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में फर्जीवाड़ा करने और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में 7 डॉक्टर्स को सस्पेंड किया है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को RGHS परियोजना निदेशक की अनुशंसा पर इन डॉक्टर्स पर एक्शन लिया है। ये सभी डॉक्टर सीकर मेडिकल कॉलेज से अटैच हॉस्पिटल और सीकर में ही पीएचसी-सीएचसी पर नियुक्त है। इसमें मेडिकल कॉलेज से अटैच हॉस्पिटल के अधीक्षक भी हैं। सूत्रों के मुताबिक RGHS की परियोजना निदेशक डॉ. निधि पटेल ने मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट को अनुशंसा की थी। जांच में इन डॉक्टर्स के खिलाफ प्राइवेट डायग्रोसिस सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए की गई गड़बड़ी का जिक्र किया है।

Author: Mahesh Kumar Balrewa
REPORTER KEKRI AJMER RAJASTHAN
