केकड़ी 23 जनवरी, आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर केकड़ी डिपो की प्रथम बस को केकड़ी से जयपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह ऐतिहासिक पहल केकड़ीवासियों के लिए बेहतर आवागमन सुविधा और विकास की नई राह खोलने वाली है।केकड़ी रोडवेज बस स्टैंड से केकड़ी डिपो की पहली बस को हरी झंडी दिखाकर केकड़ी से जयपुर के लिए रवाना किया, केकड़ी डिपो के मुख्य प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे और वर्तमान में वैशाली नगर डिपो के मुख्य प्रबंधक हेमराज मीणा और डिपो के अनेक कर्मचारी व बड़ी संख्या में केकड़ी क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे और आम जनों ने विधायक महोदय का स्वागत करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का इस ऐतिहासिक सौगात के लिए आभार जताया,



3 करोड़ 72 लाख की स्वीकृति, डिपो का कार्य प्रगति पर, 80 बसों का होगा संचालन


विधायक शत्रुघ्न गौतम जी ने किया रोडवेज बस डिपो का उद्घाटन

केकड़ी डिपो से संचालित बसों से सीधे दिल्ली, उज्जैन, हरिद्वार, अहमदाबाद, रामदेवरा, खाटू श्याम जी, गोवर्धन गिरिराज जी, सहित प्रमुख शहरों और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के लिए रहेगी बस सेवाएं, केकड़ी डिपो से 80 से अधिक बसों का संचालन प्रस्तावित है, जिनमें से अधिकांश बसों का केकड़ी आगमन शुरू,
Author: Mahesh Kumar Balrewa
REPORTER KEKRI AJMER RAJASTHAN

