प्रेस विज्ञप्ति सादर प्रकाशनार्थ
*पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के द्वारा विराट पथ संचलन*
प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि विद्या भारती संस्थान की योजना अनुसार सुभाष चंद्र बोस जयंती व संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा।
पथ संचलन विद्यालय के सभी भैया,बहिनों के द्वारा निकाला जायेगा। संचलन कल गुरुवार को प्रातः 11:15 बजे नगर पालिका से प्रचल ( प्रारंभ ) होगा जो पुलिस थाना , बस स्टैंड, सरसडी गेट , खिड़की गेट से सदर बाजार, घंटाघर होते हुए जूनिया गेट,पुरानी चूंगी चौकी,जयपुर रोड़ चौराया,सापुन्दा रोड़ चौराहा से पटेल आदर्श प्राथमिक विद्यालय में समाप्त होगा।
पथ संचलन को प्रबंध समिति पदाधिकारी व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल कीर के द्वारा ओम पताका दिखाकर रवाना किया जायेगा व समापन में मुख्य अतिथि किशन गोपाल कुमावत सह कोषाध्यक्ष विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र व विशिष्ठ अतिथि माननीय नगर संघ चालक श्री सुभाष भाल उपस्थित रहेंगे।
Author: Vinod kumar Teli
Rajasthan Head and Reporter Kekri Ajmer

