भीलवाड़ा में गौ-भक्ति के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआतः गोवंश को 351 किलो लापसी और 151 Kg हरी सब्जियों का भोग लगाया

भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा के हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का 65 वां जन्मदिवस 30 दिसंबर को है। इससे पहले सोमवार को सीताराम गोशाला काइन हाउस में गौ पूजन किया गया।

गौवंश को 351 किलो लापसी और 151 किलो हरी सब्जियों का भोग लगाया गया। कच्ची बस्तियों में 101 भोजन पैकेट्स का वितरण भी किया गया। महामंडलेश्वर के अनुयायियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में भाग लिया।

गायों को खिलाया हरी सब्जियों ओर चारा
351 किलों लापसी का भोग लगाया गया
गौ पूजन करते महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन।

*सेवा, करुणा और सनातन मूल्यों का प्रेरणास्रोत*
इस अवसर पर आश्रम के संत गोविंदराम ने कहा-महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का जीवन सेवा, करुणा और सनातन मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिन को गौ सेवा व मानव सेवा के माध्यम से मनाना उनके संदेशों को साकार करने का जरिया है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

*इनकी रही मौजूदगी*
इस दौरान संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, मिहिर, हीरालाल गुरनानी, पुरुषोत्तम परियानी, सुरेश वंदना आहूजा सूरत, जयराम वर्षा अभिचंदानी अहमदाबाद, मनोज खुशलानी मुंबई, राजू चवरानी कोटा, सासंद प्रवक्ता विनोद झूरानी, मनीष सबदानी, संदीप तोतला, कन्हैया जगत्यानी, दीपक मेहता, अरविंद दाधीच, राजू कीर, हेमंत रामवानी, अनिल आसनानी, सावर कीर, संजय गुरनानी, जय गुरनानी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे।

निर्धन निराश्रितों को को भोजन के पैकेट वितरित किए गए

जन्मदिन पर होंगे यह कार्यक्रम

30 दिसंबर 2025 मंगलवार को प्रातः 8:15 बजे हरि शेवा उदासीन आश्रम में जगद्‌गुरु श्री श्रीचंद्र महाराज एवं समाधि वाले सतगुरुओं का पूजन, हवन, हरि सिद्धेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, गौ पूजन तथा गौमाता को लापसी प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा, कच्ची बस्तियों में अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण, गोशाला में गार्यों को सब्जी और हरा चारा खिलाया गया रामगऊ को हरा चारा दिया जाएगा।
शाम 5:00 बजे से दीप प्रज्वलन, महामंडलेश्वर की दीर्घायु हेतु स्वस्ति वाचन, प्राकट्योत्सव की भूमिका, उद्बोधन, विभिन्न समाज संगठनों द्वारा अभिनंदन तथा तत्पश्चात अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण होगा। वहीं सायं 7:00 बजे भजन गायक संत प्रकाशदास महाराज का भजन संध्या कार्यक्रम होगा।

BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal