चूरू- राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग(राजनितिक प्रतिनिधत्व) आयोग जयपुर के चूरू में आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम में माननीय गोपाल कृष्ण शर्मा सदस्य राजस्थान अन्यपिछड़ा वर्ग आयोग, माननीय पवन जी मावडिया सदस्य राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, सुनील कुमार उपखंड अधिकारी चुरु व सांख्यिकी अधिकारी चुरु को राजस्थान सर्व कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर ओबीसी के वर्गीकरण व जातिगत अनुपात में आरक्षण दिलवाने की मांग की गई। इस मौके पर शंकर लाल डाबला, कन्हैयालाल टाक,प्रभुदयाल प्रजापत, बालचंद प्रजापत, गुमानीराम प्रजापत सुरजाराम प्रजापत रामकरण प्रजापत ओंकारमल प्रजापत ओम प्रकाश प्रजापत खीवासर आदि सैकङो की संख्या में प्रजापत व ओबीसी समाज के व्यक्ति मौजूद रहे।

Author: BHAGWAN LAL PRAJAPAT
SOCIAL WORKER
