
व्यापारियों का तर्क है कि इन दो तिथियों पर अवकाश रहने से उन्हें सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिकांश व्यापारी इस व्यवस्था से सहमत हैं, लेकिन प्रशासनिक आदेश के बिना इसे पूरी तरह लागू करना संभव नहीं हो पा रहा है।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि डेगाना नगरपालिका क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रत्येक माह की अमावस्या और पूर्णिमा को बंद रखने के लिए स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं। इससे सभी व्यापारी एक समान नियम का पालन कर सकेंगे।
इस ज्ञापन पर बड़ी संख्या में व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं। अब व्यापारी वर्ग प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहा है।


Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN
