*स्कूल प्रेरकों ने की नियमित करने की मांगः बोले-सरकार के जन-कल्याणकारी काम करते हैं, लेकिन हमें परमानेंट नहीं किया*

*भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ  भीलवाड़ा।*

ज्ञापन देने जाते राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के शिक्षक

भीलवाड़ा।  राजस्थान पंचायत शिक्षक स्कूल सहायक संघ ने प्रेरकों (शिक्षक सहायकों) को नियमित करने की मांग की है। सोमवार को पंचायत शिक्षक स्कूल सहायकों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

बजट घोषणा में नियमितीकरण शामिल था-

ज्ञापन में बताया- बजट सत्र 2025-26 में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 2 साल की छूट की घोषणा के बाद नियमितीकरण करने की बात कही थी। लेकिन उसका विभागीय आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है।
शिक्षक सहायकों ने कहा- अनुभव में 2 साल की छूट का विभागीय आदेश जारी करवाया जाए ताकि शिक्षा विभाग में संविदा पर कार्यरत 23740 पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक जिनके अनुभव 31 मार्च 2025 को पूरा हो चुका है उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते पंचायत सहायक शिक्षक सरकार के सभी जनकल्याकारी काम हम करते हैं-

पंचायत सहायक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद स्वर्णकार ने कहा- आज भीलवाड़ा जिले में हमने नियमितीकरण की मांग के लिए ज्ञापन दिया है। हम सन 2006 से विद्यार्थी मित्र में लगे हुए हैं, हम प्रेरक में लगे हुए हैं और सरकार के जितने भी जन कल्याण के काम हैं वो हमारे द्वारा किए जा रहे हैं।
सरकार से हमारी मांग है अब तो हमें परमानेंट करना चाहिए। अभी हमारी शोषण भरी जिंदगी है, इस जिंदगी से हमें छुटकारा मिले क्योंकि इतने कम करने के पश्चात भी हमें परमानेंट नहीं किया जा रहा है।

सरकार से यही मांग परमानेंट करे-

उन्होंने कहा- हमारी सरकार से यही मांग रही थी किसी न किसी तरह से हमें परमानेंट किया जाए। डिप्टी सीएम ने अपने बजट भाषण में कहा था कि आपको 2 वर्ष की छूट देकर परमानेंट करेंगे, इस बजट घोषणा को पूरी करते हुए हमें किसी ना किसी तरीके से परमानेंट किया जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ से जुड़े शिक्षक मौजूद रहे और उन्होंने प्रदर्शन किया।

BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal