Category: समाज-संस्कृति

हरी सेवा धाम में हरी सेवा उदासीन आश्रम महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन जी के 65वां प्राकट्य उत्सव, जन्मोत्सव पर सनातन धर्म प्रेमियों ने “समरत्ता दिवस” के रूप में मनाते हुए बधाई शुभकामनाएं दी!*भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ भीलवाड़ा।

Read More »

*विधायक श्रीमान कोठारी ने किया निर्माणाधीन सुखाडिया सर्कल रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण!*

*जलभराव के स्थाई समाधान के दिएनिर्देश!*

भूपेन्द्र सिंह पंँवार नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ भीलवाड़ा।

भीलवाडा। ।शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पटरी पार क्षेत्र के निवासियों को राहत देने के उद्देश्य से भीलवाड़ा विधायक अशोकजी कोठारी की अनुशंसा से सुखाड़िया सर्किल के समीप रेलवे अंडरब्रिज पर नगर विकास न्यास  द्वारा बनाई जा रही सी.सी. रोड के निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर बारीकी से अवलोकन किया।
          निरीक्षण के दौरान विधायक श्री कोठारी ने निर्माण की गुणवत्ता को परखा और मौके पर मौजूद नगर विकास न्यास के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सी.सी. रोड के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके।
     मानसून और सामान्य दिनों में अंडरब्रिज में होने वाले जलभराव की समस्या का स्थाई तकनीकी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में वाहन चालकों को परेशानी न हो।
      विधायक कोठारीजी ने कहा कि इस अंडरब्रिज के पूर्ण रूप से चालू होने से पटरी पार स्थित विभिन्न कॉलोनियों के हजारों निवासियों को शहर के मुख्य हिस्से में आने-जाने में सुगमता होगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि शहर के अन्य मार्गों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
    विधायक श्री कोठारी ने विश्वास दिलाया कि शहर के विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वे स्वयं इन प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग करते रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान विधायक कोठारीजी के साथ एडवोकेट अर्पितजी कोठारी,गजेन्द्र सिंहजी राठौड़, सत्य नारायणजी गुग्गड,दिनेशजी सुथार, करण सिंहजी आदि उपस्थित थे।

Read More »