*विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अराँई में 4 जनवरी2026 को*
2026 की मंगल शुभकामनाएं के साथ अराँई क्षेत्र के युवाओं ने समाजिक हित में नई पहल शुरू की है क्षेत्र के युवाओं ने रक्तदान शिविर व फिजियोथैरेपिस्ट शिविर का आयोजन रखने का फैसला किया है इसमें निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा साथ ही मानव जीवन के लिए रक्तदान बेहद जरूरी है इसलिए रक्तदान शिविर का आयोजन 4 जनवरी 2026 को अराँई फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी शंकरपुरा अराँई पर रखा गया है! महेंद्र कोथ ने बताया कि आयुर्वेदिक डॉ एल आर चौधरी CBM हॉस्पिटल मकराना से आएंगे जो इस शिविर में निःशुल्क परामर्श देंगे! भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ईकाई राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान लाल प्रजापत ने बताया कि जीवन में रक्तदान करना चाहिए आपके रक्त की एक बूंद किसी को नया जीवनदान देती है इसलिए इस पुण्य कार्य में बड-चड कर भाग लेना चाहिए साथ ही मनोज कुमार भण्डिया ने रक्तदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की शिविर की तैयारी में हरि जाखड़, राजेश भादा, कानाराम प्रजापत, भागचंद योगी, शैतान गीला, लक्ष्मण नेतड, विश्राम चौधरी, मुकेश रियाड सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे! युवाओं ने बूढ़े बुर्जुगों के लिए भी कहा कि किसी भी बीमारी से ग्रस्त है तो आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति द्वारा इलाज जरूर करवाना चाहिए इस शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा संख्या में उठाएं!
Author: BHAGWAN LAL PRAJAPAT
SOCIAL WORKER
