भीलवाड़ा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद एक टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई, टैंकर से आग की लपटे निकलते देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ट्रांसपोर्ट मार्केट में खड़े टैंकर में अचानक आग लगी-

मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का है, आज दोपहर बाद यहां खड़े एक टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई, धीरे-धीरे आग तेजी से फैलने लगी, आग को बढ़ता देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया ओर फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाई-

सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया, तब तक कंटेनर का केबिन जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, आग लगने के कारण क्या रहे, फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया।


Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

