नैशनल न्यूज टुडे 24×7 रिपोर्टर भगवान लाल प्रजापत गागून्दा अजमेर के साथ

श्रीयादे मां जयंती पर उमड़ा श्रद्धा और सामाजिक चेतना का संगम।
अरांई। श्रीराधाकृष्ण मंदिर विकास सेवा समिति के तत्वाधान में दादिया स्थित श्रीयादे मां मंदिर में श्रीयादे मां जयंती धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति खेडा गोपालपुरा ने की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंगलवार सुबह महिलाओं द्वारा भव्य कलश-यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरते हुए नगर-भ्रमण के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पंडित रामस्वरूप शर्मा ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। समारोह में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों और भामाशाहों का सम्मान आकर्षण का केंद्र रहा। 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के 40 लोगों को भामाशाह सम्मान प्रदान कर समाजसेवा के लिए हौसला अफजाई की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान प्रजापत, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन राजस्थान ने समाज में एकता और संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक एकजुटता से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। मदन लाल प्रजापति, अध्यक्ष प्रजापति सेवा समिति अरांई ने शिक्षा को समाज की प्रगति की रीढ़ बताते हुए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। वहीं चतुर्भुज प्रजापति, अध्यक्ष प्रजापति समाज विकास समिति किशगढ़ ने कुरीतियों को दूर कर सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।
समारोह में पूर्व प्रधान रामलाल गेजण, प्रशासक प्रतिनिधि महिपाल राव, अशोक शर्मा, गणपत प्रजापत, रामचन्द्र प्रजापत, सत्यनारायण प्रजापत, प्रहलाद कुम्हार, ओमप्रकाश प्रजापत, रामदेव प्रजापत, भोलू प्रजापत, नाथू प्रजापत, किशनलाल, नोरत प्रजापत, गोपाल प्रजापत एवं रामरतन प्रजापत ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अरांई, किशनगढ़, मालपुरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से समाजबंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

BHAGWAN LAL PRAJAPAT
Author: BHAGWAN LAL PRAJAPAT

SOCIAL WORKER

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें