
भीलवाड़ा ।
भीलवाड़ा | बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल ने नए वर्ष की शुरुआत ठाकुर जी का भोग लगाकर, पौष बड़ा और भजनों के साथ की। यह धार्मिक आयोजन नवकार ग्रीन राधा गोविंद मंदिर में हुआ। मंडल की अध्यक्ष शोभा राठी एवं सचिव सुनीता लड्डा ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल की लगभग 50 महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी सखियों ने ठाकुर जी के भजन गाए और भक्ति भाव से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के माध्यम से ठाकुर जी का मन रिझाया। कार्यक्रम में सुधा असावा, मंजू मोदानी, लीला राठी, मीता सोमानी, आरती लढ़ा, रेखा लढ़ा, अमिता लढ़ा, वंदना सोमानी, सुनीता दाखेड़ा, जया राठी, श्वेता भूतड़ा, शशि दुपद, निधि बदादा, कविता लड्डा, मोनिका लड्डा, डिंपल काबरा, मोनिका मूंदड़ा, अनीता माहेश्वरी, अर्चना बिहानी, प्रिया काकानी, मंजू नियति, रेखा जागेटिया व अन्य सभी महिलाओं ने सहभागिता निभाई।


Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN
