
भीलवाड़ा | कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 30 जनवरी तक लिए जा सकेंगे। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की ओर जारी आदेश के अनुसार पुनः पोर्टल खुला है। इसकी जिसका अवलोकन http//hte.rajasthan. gov.in पर किया जा सकता है। नोडल महाविद्यालय सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय भीलवाड़ा के प्राचार्य प्रोफेसर सावन कुमार जांगिड़ ने बताया कि स्कूटी योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 3 जनवरी से 30 जनवरी तक खोला गया है।
छात्राएं योजना से संबंधित दिशा निर्देश, नियम एवं संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों का अध्ययन कर ही आवेदन कर सकते हैं। स्कूटी योजना जिला नोडल सुनीता भार्गव ने बताया कि छात्राएं आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने स्वयं के महाविद्यालय प्रभारी अथवा जिला नोडल महाविद्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकती है। आवेदन के लिए विद्यार्थी के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।

Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN
