
मुख्य अतिथि मिसेज राजस्थान जया चौहान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले न केवल भारत की पहली प्रशिक्षित महिला शिक्षिका थीं, बल्कि वे स्त्री शिक्षा, दलित उत्थान और सामाजिक न्याय की सशक्त अग्रदूत भी थीं। फुले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक विरोध के बावजूद बालिका शिक्षा का संकल्प लिया और उसे साकार किया। राजस्थान प्रदेश माली महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, फुले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकरलाल गोयल, महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, रोशन माली, कर्मचारी संस्था के उपाध्यक्ष रामनारायण कच्छावा, भैरूलाल माली, बंशीलाल माली, नंदलाल माली, रामचन्द्र मूंदड़ा, सुनीता शर्मा, टीना, तन्नु, सूरज माली, भैरूलाल कुम्हारिया, पवन सैनी, राहुल माली आदि मौजूद रहे।

Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN
