
भीलवाड़ा। रोडवेज बस डिपो के वर्कशॉप में शनिवार दोपहर एक गंभीर हादसा हुआ। लेबर कॉलोनी निवासी विमलादेवी पालीवाल जो डिपो में कलर और अन्य काम कर रही थीं, तभी रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। बस का संचालन कर रहे मैकेनिक ने संभवतः ब्रेक नहीं लगाया, जिससे महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुईं। सिर और चेहरे पर गहरे घाव आए, जिन पर लगभग 30 टांके लगे।
कर्मचारियों ने विमलादेवी को रामस्नेही हॉस्पिटल भर्ती कराया। परिजनों ने डिपो के ट्रैफिक मैनेजर को सूचना दी, जिन्होंने कहा कि वर्कशॉप में एक्सीडेंट होते रहते हैं, पहले इलाज करवाओ। जरूरत पड़ी तो एफआईआर करवा देना। विमलादेवी के बेटे महेश पालीवाल ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला कर्मचारी के बेटे रवि पालीवाल ने बताया कि रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर मनोहर सिंह को घटना के बारे में बताकर बस चला रहे कर्मचारी का नाम-पता आदि जानकारी मांगी। इस पर ट्रैफिक मैनेजर ने कहा कि वर्कशॉप में तो ऐसा होता रहता है, पहले इलाज करवाओ, बाद में देख लेंगे। गाड़ी का क्लच फेल हो गया था। किसी ने जबर्दस्ती टक्कर नहीं मारी। इस जवाब पर परिजनों ने आक्रोश जताया तो ट्रैफिक मैनेजर ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद विमलादेवी को हमारे यहां के चार कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचा दिया था। चाहो तो एफआईआर करवा दो।
ट्रैफिक मैनेजर के जवाब से परिजन हुए आहत

Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN
