मेड़ता में बनेगा ब्लॉक लेवल बोर्ड संग्रहण केंद्र: डेगाना,

रियांबड़ी, मेड़ता के 60 केंद्रों की बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं यहीं जमा होंगी।

भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

मेड़ता में बोर्ड उत्तर पुस्तिका संग्रहण का उपकेंद्र बनाया गया है। अब न केवल परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुगम होगी, बल्कि गोपनीयता और पारदर्शिता भी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। इससे मेड़ता, डेगाना व रियां बड़ी के 60 केंद्रों को फायदा मिलेगा।

अब तक स्थिति यह थी कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल अजमेर, डीडवाना और नागौर भिजवाने पड़ते थे। इसके लिए 80 से 100 किमी. तक की लंबी दूरी तय करनी होती थी। जिससे समय, संसाधन और सुरक्षा तीनों पर अतिरिक्त दबाव रहता था। कई बार उत्तर पुस्तिकाएं तीन अलग-अलग स्थानों पर जमा करवानी पड़ती थी। लेकिन उप केंद्र बनने के बाद मेड़ता, रियां बड़ी और डेगाना क्षेत्र के करीब 60 परीक्षा केंद्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अब परीक्षा होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल मेड़ता में ही जमा किए जाएंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि परिवहन के दौरान असुरक्षा का डर भी कम होगा।

स्ट्रॉन्ग रूम बनाया जाएगा

इस उप केंद्र में स्ट्रॉन्ग रूम का निर्माण किया जाएगा। जहां उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस कार्मिकों की तैनाती होगी और एक विशेष मैन पावर टीम भी गठित की जाएगी। शिक्षकों के लिए भी यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित होगी।

परीक्षकों को यहीं से उपलब्ध होगी उत्तर पुस्तिकाएं

अब तक परीक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए अजमेर या डीडवाना जाना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत परीक्षकों को मेड़ता से ही उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं इसी संग्रहण उपकेंद्र से जांच के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। गौरतलब है कि इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह है कि समय और दूरी दोनों में बड़ी कटौती होगी।

वर्षों से लंबित मांग हुई पूरी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के विशेष उड़नदस्ता संयोजक रामरख चौधरी ने बताया कि सालों से लंबित मांग पूरी हुई है। अब मेड़ता, रियां बड़ी, डेगाना बोर्ड परीक्षा केंद्रों को बड़ी राहत मिलेगी। मेड़ता में संग्रहण केंद्र खुलने से गोपनीयता व पारदर्शिता बढ़ेगी।
BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal