*जयपुर: राजस्थान में बड़ा हादसा टला, नशे में रोडवेज बस दौड़ा रहा था ड्राइवर, बाल-बाल बची 60 यात्रियों की जान*
*07 नवंबर शुक्रवार 2025-26*

*जयपुर:* चित्तौड़गढ़/भदेसर। राजस्थान रोडवेज की एक बस में सवार यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस ने शराब के नशे में बस चला रहे रोडवेज चालक को गिरफ्तार कर लिया। बस में 60 यात्री सवार थे। यह बस कोटा से उदयपुर जा रही थी।

यात्रियों ने देखा कि चालक बस को लहराते हुए चला रहा है। उन्हें शक हुआ कि वह नशे में है। यात्रियों ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बस को रोक लिया। ड्राइवर की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करवाई, जिसमें पुष्टि हुई कि वह नशे में था। पुलिस ने बस को जब्त कर यात्रियों को दूसरी बस से उदयपुर रवाना किया।

*मामला दर्ज, जांच शुरू:*

हाल ही में जयपुर में हुए बड़े सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी के तहत पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ जिले में 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है। इस दौरान यातायात नियमों का पालन, वाहन चालकों में अनुशासन, ओवरस्पीड रोकथाम तथा आपातकालीन सहायता प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए विशेष कार्य योजना लागू की गई है। अभियान के तहत पुलिस विभाग को नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलेभर में पुलिस और यातायात टीमें सड़कों पर सक्रिय रहकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।परिवहन विभाग, चित्तौड़गढ़ की ओर से अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, अनाधिकृत संचालन, फिटनेस उल्लंघन, शराब सेवन तथा ओवरस्पीड के मामलों में चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

🔶🔷🔜NATIONAL NEWS TODAY 24X7

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal