*भारतीय हॉकी के गौरवमयी 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भीलवाड़ा के नन्हे- मुन्हे हॉकी खिलाड़ियों को एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान का मिला तोहफा!*
*विधायक कोठारी व जिला कलेक्टर जसमीत जी संधू को व्यक्त किया धन्यवाद आभार!*
*खिलाड़ियों में खुशी की लहर!*
रिपोर्टर -भूपेन्द्र सिंह पंँवार
*भीलवाड़ा की हॉकी खिलाड़ियों के लिए आज बहुत ही खुशी की खबर है l कुछ दृढ़ निश्चय वाले हॉकी प्रेमियों की पिछले 20 सालों की कड़ी मेहनत के बाद भीलवाड़ा को भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हॉकी का इंटरनेशनल लेवल का एस्ट्रो टरफ मैदान मिलने जा रहा है! इसके लिए भीलवाड़ा जिला कलेक्टर श्रीमान जसमीत संधू व शहर के विधायक अशोक जी कोठारी की अनुशंसा पर प्रताप नगर स्कूल के हॉकी मैदान पर “Rs 5- करोड” रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है!*
*भीलवाड़ा हॉकी अकादमी के कोच अजीतजी जैन के अनुसार हॉकी खिलाड़ियों के लिए यह अनमोल तोहफा है इसके लिए जिला कलेक्टर साहब जसमीत संधू शहर विधायक अशोक जी कोठारी , प्रताप नगर स्कूल के पूर्व शारीरिक शिक्षक गुरुदेव ओम जी व्यास वर्तमान शारीरिक शिक्षक डॉ तेजराज जी मेवाड़ा , प्रताप नगर स्कूल के प्रिंसिपल पारीक साहब व विधायक खेल विकास योजना के विवेक जी निमावत का सभी खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों की तरफ से आभार व्यक्त किया l*
*इस अवसर पर प्रताप नगर सेंटर के करीब 60 नन्हें खिलाडियों ने विधायक कार्यालय और जिला कलेक्टर निवास पर पहुँच कर कलेक्टर साहब और विधायक साहब का अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया !*
*इस अवसर पर हॉकी प्रेमी गोपाल राजजी पारीक, यशपाल सिंह, और विधायक खेल योजना के प्रशिक्षक दिनेशजी सोलंकी, श्यामजी विश्नोई, पलकजी राजपूत और मनीषाजी सोलंकी के साथ कई सीनियर खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया !*
