*नई दिल्ली: पीएम किसान योजना किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, पहले ही कर लें चेक*
*Thursday, November 6,2025, 07:34 pm IST*
*नई दिल्ली:* देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये मिलते हैं, यानी हर चार महीने में 2000 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त में आई थी.
ऐसे में अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में सरकार यह रकम जारी कर सकती है. किस्त जारी होने से पहले ही आप घर बैठे जान सकते हैं आपके खाते में 21वीं किस्त आएगी या नहीं जान लीजिए तरीका.
*कब जारी हो सकती है किस्त:*
पीएम किसान योजना की अबतक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं. पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त में किस्त जारी की गई थी. जिसमें लगभग 9.8 करोड़ किसानों को 2000 रुपये की राशि उनके खाते में भेजी गई थी. अब केंद्र सरकार 21वीं किस्त ट्रांसफर करने की तैयारी में है,. जिससे फिर करोड़ों किसानों को राहत मिलेगी. सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र किसान इस किस्त का लाभ मिले.
🔶🔷🔜FIRST INDIA NEWS
नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 हेमराज कुमावत के साथ *नई दिल्ली:* देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये मिलते हैं, यानी हर चार महीने में 2000 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त में आई थी.
