सुभाषनगर में संत शिरोमणि नामदेव सर्किल और मार्ग का लोकार्पण । -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

भीलवाड़ा | नगर निगम ने सुभाषनगर टंकी के बालाजी रोड स्थित नवनिर्मित संत शिरोमणि नामदेव सर्किल तथा छोटी पुलिया स्थित दाधीच सर्किल से टंकी के बालाजी तक मार्ग का नामकरण संत शिरोमणि नामदेव मार्ग किया। इसका लोकार्पण हुआ। अध्यक्षता महापौर राकेश पाठक ने की। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ऑनलाइन उपस्थित रहे। विधायक अशोक कोठारी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में पार्षद ओम साईंराम पाराशर, आम मेवाड़ छीपा समाज अध्यक्ष हरक लाल छीपा तथा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा की विशेष सहभागिता रही। महासभा के संरक्षक ओमप्रकाश बुलिया, अध्यक्ष बालमुकुंद तोलम्बिया, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया, महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर, जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा राजकुमारी बड़ीवाल सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ. अवधेश कुमार जौहरी ने किया।

BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें