तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 3 को कुचलाः ननिहाल आई 9 साल के मासूम की मौत, 2 गंभीर घायल; नशे में धुत मिला ड्राईवर।  भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

नागौर ।डीडवाना-कुचामन जिले में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को चपेट में ले लिया।

भीषण हादसे में ननिहाल आई 9 साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल कुचामन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा जिले के मकराना क्षेत्र के चांडी गांव में देर रात हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड इतनी तेज थी की चपेट में आई मासूम तनूजा को तकरीबन 150 फिट तक घसीट कर ले गई। सामने खड़े 2 अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी कार की चपेट में आ गई।

10 मिनट पहले ही ताऊ छोड़कर गए थे घर

जानकारी के अनुसार कक्षा 3 में पढ़ने वाली तनूजा (9) कुछ समय पहले ही अपने ननिहाल आई थी। हादसे से महज 10 मिनट पहले ही उसके ताऊ उसे छोड़कर निकले थे।

तनूजा सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर सामान लेने आई थी। इसी दौरान बेकाबू कार ने उसे कुचल दिया। मृतका के पिता वर्तमान में

रोजगार के सिलसिले में गल्फ (खाड़ी देश) में मजदूरी करते हैं।

नशे में धुत ड्राइवर की ग्रामीणों ने की पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ड्राइवर अत्यधिक नशे में था और वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं था। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही मकराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त किया।

पुलिस ने मृतका के शव को डीडवाना के जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है, जहां सुबह पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal