भीलवाड़ा में अतिक्रमण ने नाराज व्यापारियों ने किया बाजार बंदः दोपहर तक नहीं खोलीं दुकानें; कलेक्टर-नगर निगम से की कार्रवाई की मांग। -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा शहर में व्यापारियों ने अतिक्रमण से परेशान होकर सोमवार दोपहर 1 बजे तक दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों के मुताबिक आजाद चौक इलाके में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है। बेतरतीब लगने वाले थड़ी-ठेलों से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर और नगर निगम को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों ने कहा- हमने करोड़ों रुपए लगाकर यहां दुकानें ले रखी हैं। लेकिन ठेले-थड़ी वालों के अतिक्रमण से व्यापार पर उल्टा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

सोमवार को आजाद चौक के 100 से ज्यादा व्यापारी और दुकानदारों ने विरोध जताया। व्यापारी जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शिकायत दी।

आजाद चौक में फोर व्हीलर की एंट्री बंद हो

आजाद चौक संगठन के सतीश जेठानी ने कहा- पूरे शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई चल रही है लेकिन आजाद चौक में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हम चाहते हैं कि आजाद चौक को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। आजाद चौक में फोर व्हीलर की एंट्री रोकी जाए। चौक के बाहर पिलर लगाकर वाहनों का रास्ता रोका जाए।

गाड़ियों के आने के लिए दूसरी व्यवस्था की जाए। एक तरफ से फोर व्हीलर इन हों और दूसरी तरफ से आउट हो जाएं।

सुनवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन बंद

सतीश जेठानी ने कहा- यहां से सारा अतिक्रमण हटाया जाए। ताकि हम हमारी गाड़ियां दुकान के पास सही तरीके से लगा सकें। इससे पूरा आजाद चौक खुल जाएगा। नगर निगम दुकानदारों के बोर्ड लेकर जा रहा है, रसीद बनाकर कार्रवाई कर रहा है। इसके विरोध में आज हमने 1 बजे तक बाजार बंद किया है। हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम अनिश्चित समय के लिए बंद करेंगे।

ठेलों में रखे गैस सिलेंडरों से हो सकते हैं हादसे

सतीश जेठानी ने कहा- रोड पर घूमने वाले अस्थायी ठेलों को हटाया जाए। ठेलों में लोग गैस के सिलेंडर लेकर घूमते हैं। उनमें आगजनी की घटना हो सकती है। आजाद चौक के बाहर भी कई एक्स्ट्रा दुकानें हैं, उन्हें भी हटाया जाए और आजाद चौक को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त बनाया जाए।

BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal