*साधारण परिवार से असाधारण उपलब्धि तक: स्यार गांव के सुनील दाधीच बने न्यूज़ फ्लैश चैनल के चेयरमैन*
हेमराज कुमावत
“कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो”— इस पंक्ति को साकार कर दिखाया है स्यार गांव में जन्मे एक सामान्य परिवार के नौजवान सुनील दाधीच ने। सीमित संसाधनों और सामान्य पृष्ठभूमि के बावजूद सुनील दाधीच ने वह कर दिखाया, जो अब तक अजमेर जिले में कोई नहीं कर सका।
सुनील दाधीच ने अपना स्वयं का सेटेलाइट न्यूज़ चैनल ‘न्यूज़ फ्लैश’ शुरू कर मीडिया जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। वे न्यूज़ फ्लैश चैनल के चेयरमैन बने हैं, जिससे न केवल उनका बल्कि पूरे अजमेर जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन हुआ है।
अजमेर जिला लंबे समय से पत्रकारिता की खान माना जाता रहा है। यहां से कई पत्रकारों ने अपने करियर की शुरुआत कर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर बड़े पदों तक अपनी पहचान बनाई है। इसके बावजूद अब तक किसी भी पत्रकार या मीडिया उद्यमी ने स्वयं का सेटेलाइट चैनल स्थापित करने का साहसिक कदम नहीं उठाया था। इस कमी को सुनील दाधीच ने पूरा कर इतिहास रच दिया।खास बात यह है कि सुनील दाधीच कभी पेशेवर पत्रकार नहीं रहे, लेकिन उनके मन में शुरू से ही एक सपना था— अपना खुद का न्यूज़ चैनल शुरू करने का। वर्षों की मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने इस सपने को साकार कर दिखाया।न्यूज़ फ्लैश चैनल के शुभारंभ के साथ ही सुनील दाधीच को प्रदेशभर से बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और आमजन ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।सुनील दाधीच की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो साधारण परिवार से निकलकर भी असाधारण मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनका यह कदम न केवल मीडिया क्षेत्र में एक नई शुरुआत है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए भी उम्मीद और प्रेरणा की मिसाल है।
Author: Vinod kumar Teli
Rajasthan Head and Reporter Kekri Ajmer
