
भीलवाड़ा। मेरिट व बोनस आधारित भर्ती की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएम और चिकित्सा मंत्री को खून से पोस्टकार्ड लिखे ओर आगामी नियमित भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी करवाने की मांग की।
भीलवाड़ा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में संविदा-निविदा नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर जयपुर के नाम अपने खून से लिखकर पोस्टकार्ड भेजे।
खून से पत्र लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षण
इस दौरान सभी कर्मचारियों ने बताया कि जहां दुनिया न्यू ईयर का जश्न मान रही है वहीं चिकित्सा विभाग में कार्यरत चिकित्साकर्मी अपने खून से पत्र लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाह रहे हैं।
अनावश्यक विलंब से सेवाओं पर असर पड़ता
जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि इसका उद्देश्य केवल योग्य अभ्यर्थियों के हित में मेरिट व बोनस अंक आधारित भर्ती विज्ञापन को शीघ्र जारी करवाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए नियमित भर्ती आवश्यक है। आज सभी साथियों ने एकजुट होकर अनुशासन के साथ यह संदेश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से सेवाओं पर असर पड़ता है।

इनकी रही मौजूदगी
नर्सिंग ऑफिसर रईस, अखिलेश, महावीर फारूक, नितेश खोईवाल, पंकज, अमन सोनी, मनोज जोशी अन्य नर्सिंग कर्मियों ने मिलकर उन्होंने सरकार से सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द विज्ञापन जारी करने का आग्रह किया।
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR
ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN
