भीलवाड़ा में सुबह कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरनः दिन में सर्दी से राहत, अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंडभीलवाड़ा शहर के कई एरिया कोहरे की चपेट में रहे।

भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा। शहर सहित जिले में रविवार सुबह से ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। सुबह के समय सर्द हवाओं के साथ हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। बीते 24 घंटों में तापमान में आई गिरावट के बाद सुबह और रात का मौसम पहले की तुलना में ज्यादा ठंडा हो गया है।

पिछले कुछ दिनों के मौसम पर नजर डालें तो दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का असर फिर बढ़ जाता है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास तेज हो गया है।

हाईवे पर कोहरे के बीच से गुजरते वाहन।-
आगामी दो दिनों में न्यूनतम पारे में और गिरावट होगी
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जिले में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और तेज हो जाएगा। आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दिन में धूप रहेगी, लेकिन रात में ठिठुरन बढ़ सकती है।

सुबह सवेरे हल्के कोहरे का असर नजर आने लगा है।-

डॉक्टरों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठंड बढ़ने से सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चिकित्सकों ने सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। आने वाले दिनों में ठंड के साथ सुबह और रात में कोहरा भी छाने की संभावना जताई जा रही है।

BHUPENDRA SINGH PANWAR
Author: BHUPENDRA SINGH PANWAR

ARAI KISHANGARH AJMER RAJASTHAN

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal