केकड़ी 21 दिसंबर,अजमेर से रणथंभौर के बीच संचालित होने वाली राजस्थान रोडवेज बस का बघेरा मार्ग से पुनः संचालन शुरू हो गया है। बस के पुराने मार्ग पर लौटने से बघेरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यह बस पहले भी इसी मार्ग से चलती थी। बघेरा मार्ग पर स्थित डाई नदी की पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ समय पहले बस को देवली होकर संचालित किया जा रहा था। इससे सभी क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों और दैनिक आवागमन करने वालों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।

अजमेर रणथम्भौर (रोजाना सेवा)
अजमेर 06:00 AM
केकड़ी 08:15 AM
टोडारायसिंह 09:15 AM
टोंक 10:30 AM
सवाई माधोपुर → 12:00 PM
रणथम्भौर 12:30 PM
वापसी (रणथम्भौर अजमेर)
रणथम्भौर 02:00 PM
अजमेर 09:30 PM

Author: Mahesh Kumar Balrewa
REPORTER KEKRI AJMER RAJASTHAN
