ब्यावर में टोल प्लाजा की दो किलोमीटर परिधि पर बसे गांवों के लोगों को मासिक टोल पास, टोल देने के नियम का तीव्र विरोध
ब्यावर, 11 दिसंबर – राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा के आसपास दो किलोमीटर की परिधि में आने वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी टोल टैक्स पास बनाना पड़ेगा। इस नियम का ब्यावर क्षेत्र में जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। टोल प्लाजा के दोनों तरफ दो किलोमीटर के दायरे में बसे दर्जनों गांवों से रोजाना-जाना करने वाले हजारों मजदूर,

इस नियम से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और संबंधित टोल संचालक कंपनी के अधिकारियों तथा जिला कलेक्टर ब्यावर को संयुक्त पत्र लिखकर मांग की है कि दो किलोमीटर परिधि में रहने वाले स्थानीय निवासियों को टोल मुक्त किया जाए या स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर इस असमंजस की स्थिति को खत्म किया जाए।
Author: Mahesh Kumar Balrewa
REPORTER KEKRI AJMER RAJASTHAN
