*पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के चार छात्रों का SGFI प्रतियोगिता में हुआ चयन।*
प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि विद्या भारती द्वारा आयोजित 36वीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता से चयनित बाल व किशोर वर्ग के आठ भैया बहिनों ने भाग लिया। विद्यालय के बाल वर्ग के चार भैया आयुष आचार्य , हिमांशु सैन , केशव राज साहू , आशीष चौधरी का SGFI ( स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ) में चयन हुआ है । इन सभी का आज वन्दना सभा में सम्मान किया गया।
शारीरिक शिक्षक व कोच शिवराज चौधरी ने बताया कि चारों भैया SGFI प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिनांक 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक है टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जायेंगे । ये भैया SGFI प्रतियोगिता में विद्या भारती का नेतृत्व करेंगे । SGFI में चयन होने पर प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चन्द वैष्णव, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह अरविंद गर्ग , काशीराम विजय , राजेश शर्मा सचिव व अन्य सभी प्रबंध समिति पदाधिकारियों व आचार्य,दीदियों ने भैया व कोच शिवराज चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
