
एनएसएस की वर्षगांठ पर भटेवर सरपंच हेमन्त अहीर सम्मानित।
भटेवर सरपंच प्रशासक हेमंत अहीर को उनके सराहनीय योगदान के लिए एनएसएस (नेशनल सेम्पल सर्वे) अधिकारियों ने सम्मानित किया। एनएसएस की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित समापन समारोह में उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह थे। जानकारी के अनुसार पूरे राजस्थान से केवल एक सरपंच को आमंत्रित किया गया। मेवाड़ी परिधान में पहुंचे सरपंच अहीर ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को किस प्रकार लाभ मिल रहा है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े प्रयासों पर प्रकाश डाला।
Author: DEVENDRA MEGHWAL
REPORTER UDAIPUR RAJASTHAN
