“रन फॉर हेल्थ” — नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए युवाओं ने लगाई दौड़
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने दिया नशा मुक्त विकसित भारत का संदेश
केकड़ी 11 नवम्बर 2025
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, नगर व प्रखंड केकड़ी द्वारा प्रांतीय निर्देशानुसार मंगलवार प्रातः 10:15 बजे नगर पालिका प्रांगण केकड़ी से पटेल स्कूल सापुंदा रोड तक “नशा मुक्त विकसीत भारत ” के संदेश के साथ स्वास्थ्य जागरूकता दौड़ (Run for Health)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर के अनेक युवा, विद्यालयी छात्र एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौड़ की शुरुआत नगर पालिका प्रांगण से हुई जो चौपाटी, तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, जूनिया गेट होते हुए सापुंदा रोड स्थित पटेल आदर्श विद्यालय प्रांगण तक संपन्न हुई। पूरे मार्ग में युवाओं ने नशा मुक्ति एवं स्वस्थ जीवन के नारे लगाते हुए समाज को प्रेरित किया।
समापन समारोह सापंदा रोड स्थित पटेल आदर्श विद्यालय में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी बार एसोसियन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट डॉ. मनोज अहूजा, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष हीराचंद खूंटेटा, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय,
तथा बजरंग दल नगर संयोजक अनुराग शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. मनोज अहूजा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है। युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए।”
नगर मंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति की चेतना जगाना एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचार और मजबूत राष्ट्र की नींव निहित है।
इस कार्यक्रम में सेंटर एकेडमी स्कूल एवं एमएलडी स्कूल के अनेक युवा छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन अवसर पर नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय ने सभी युवा प्रतिभागियों, विद्यालय प्रबंधन एवं गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
बल उपासना प्रमुख सीटू साहू, राजेंद्र बंसल, जिला सह संयोजक ऋषिराज चौधरी,
प्रखंड संयोजक रामावतार चौधरी, महावीर वैष्णव, विनोद माली, ओम प्रकाश ,संजय कुमावत,
शैतान सांसी,राकेश शर्मा
सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दिनेश वैष्णव ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने नशा मुक्त समाज एवं स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।






