*कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या*
नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 हेमराज कुमावत
– भीलवाड़ा जिला जेल में देर रात्रि को जेल के वॉच टावर पर अपनी सर्विस रायफल से कांस्टेबल ने ख़ुद को गोली मारकर की आत्महत्या, भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन और जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे, मृतक कांस्टेबल के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर की जांच शुरू, भीलवाड़ा जिला कारागृह की सुरक्षा में तैनात था आरएसी बटालियन का कांस्टेबल रामकिशोर।

*हरमाड़ा हादसा : नहीं थम रहे आंसू, एक और घायल ने दम तोड़ा, 15 हुई मृतक संख्या, अभी भी कई गंभीर…*
भीलवाड़ा जिला जेल में ऑन ड्यूटी कांस्टेबल ने किया सुसाइड,
रामकिशोर बताया जा रहा मृतक कॉन्स्टेबल का नाम
भीलवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर
शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच की शुरू
मामले को लेकर जेल प्रशासन ने फिलहाल साधी चुप्पी, नहीं की मामले की आधिकारिक पुष्टि
*आवश्यक सूचना*
*निवेदन है वर्तमान में निर्वाचन विभाग द्वारा SIR कार्यक्रम चल रहा है। जिसमे जिस मतदाता का स्वयं,पिता,माता,दादा,दादी का नाम 2002 की सूची में है उनको किसी भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है ।*
*अतः अपना स्वयं, पिता,माता,दादा, दादी का नाम सर्च करें और संबधित बीएलओ को उपलब्ध करावें। अपनी बहन, बेटी को उसके पिता ,माता,दादा, दादी (किसी एक जो उपलब्ध हो) 2002 की डिटेल भिजवाए ताकि ससुराल में बीएलओ को सहयोग मिल सके*
*इस प्रकार एक जिम्मेदार और जागरूक मतदाता का परिचय दे।*
*बीएलओ को दो फोटो जरूर देवें*
और अपनी बहु, पत्नी का नाम 2002 की मतदाता सूची में यहां शामिल नहीं है, तो उनके पीहर से माता पिता के विधानसभा क्षेत्र का नाम, क्रमांक, भाग संख्या, मतदाता क्रमांक मंगाकर सुरक्षित रखें। Blo को देवें।

पश्चिम बंगाल सरकार ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महत्वपूर्ण सदस्य 22 साल की ऋचा घोष को पश्चिम बंगाल पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया है।
लगातार तूफानी पारियां खेलने वाली ऋचा की वैश्विक ब्रांड रैंकिंग में बड़ा उछाल आया है
विज्ञापन कम्पनियों द्वारा साल में 5 से 10 करोड़ का पैकेज के ऑफर है बाहुबली ऋचा को
*जयपुर डंपर हादसा: एक और घायल की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई*
जयपुर, 8 नवम्बर।
जयपुर के हरमाड़ा इलाके में 3 नवम्बर को हुए दर्दनाक डंपर हादसे में शनिवार को एक और घायल ने सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर के रूप में हुई है। इस तरह हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायलों का इलाज अब भी जारी है।
गौरतलब है कि 3 नवम्बर की रात शराब के नशे में धुत डंपर चालक कल्याण मीणा ने बेकाबू होकर सड़क पर चल रही 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी थी, जिससे 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं, इस भीषण सड़क हादसे की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है, ताकि हादसे के पीछे की लापरवाही और जिम्मेदारियों का पूरा खुलासा हो सके।
