*नई दिल्ली: वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, देश को मिली चार नई वंदे भारत की सौगात*
*Sat, 08 Nov 2025 11:56:06 AM IST*
*नई दिल्ली:* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। उन्होंने बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ट्रेन में सवार बच्चों से उन्होंने बातचीत भी की।
*वंदे भारत भारतीयों द्वारा भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है:*
प्रधानमंत्री ने वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी राष्ट्र को समर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें विकसित भारत के संकल्प को नई गति दे रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत भारतीयों द्वारा भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। पहले जो काम विदेशों में होता था, अब वह भारत में हो रहा है। विदेशी यात्री भी इसे देखकर चकित रह जाते हैं।
*आज देश इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के नए दौर में है:*
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के नए दौर में है। रोपवे, सिगरा स्टेडियम, गंजारी परियोजनाएं, ये सब काशी की पहचान बदल रही हैं। पहले इलाज के लिए लोग खेत बेचकर मुंबई जाते थे, अब शंकर नेत्रालय सहित कई अस्पताल पूर्वांचल और पड़ोसी राज्यों के लिए वरदान बन गए हैं।
*11 वर्षों में 11 करोड़ श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दरबार में आए:*
पीएम मोदी ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से गांव और शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है, जिससे कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में तीर्थाटन ने अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दी है। पिछले 11 वर्षों में 11 करोड़ श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दरबार में आए। राम मंदिर में छह करोड़ से अधिक दर्शनार्थी पहुंचे। इससे होटल, ट्रैवल और नाव कारोबारियों को नई संजीवनी मिली है।
🔶🔷🔜FIRST INDIA NEWS
नई दिल्ली: वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, देश को मिली चार नई वंदे भारत की सौगात* देखे खबर नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ हेमराज कुमावत
*Sat, 08 Nov 2025 11:56:06 AM IST*
