मंगलवार शाम किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर होते होते टल गया एक दर्दनाक हादसा
प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चलती ओखा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा युवक आ गया ट्रेन की चपेट में
हादसे में युवक के दोनों पैर हों गए फैक्चर , लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ के सिपाही निरंजन लाल मीणा ने अदम्य साहस दिखाते हुए बचा ली उसकी जान
जानकारी के अनुसार, फुलेरा निवासी 30 वर्षीय छोटूराम जाखड़ ओखा एक्सप्रेस में सवार होने के लिए दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने की कर रहा था कोशिश
ट्रेन गति पकड़ चुकी थी और संतुलन बिगड़ने से छोटूराम प्लेटफॉर्म से नीचे जा गिरा
तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सिपाही निरंजन लाल मीणा ने बिना पल गंवाए दौड़ लगाई और युवक को खींचकर ट्रेन के पहियों के नीचे आने से बचा लिया
घटना देखकर मौके पर मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल किशनगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा कर दिया रेफर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आरपीएफ जवान ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो हों सकती थी बड़ी जानलेवा दुर्घटना
पूरा हादसा रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हों गया कैद
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना जानलेवा हों सकता है साबित
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि ऐसे जोखिम भरे प्रयास न करें और रेलवे के सुरक्षा नियमों का करें पालन
जवान निरंजन मीणा की सतर्कता और बहादुरी की स्टेशन पर सभी ने की सराहना
