केकड़ी में होगा राष्ट्रीय खेल महाकुंभ, 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आगाज 16 जनवरी से*
केकड़ी।

*केकड़ी में होगा राष्ट्रीय खेल महाकुंभ, 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आगाज 16 जनवरी से*
केकड़ी।
भारत की सबसे प्रतिष्ठित 69वीं अंडर-14 वर्ष छात्र–छात्रा राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, केकड़ी में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर केकड़ी खेल नगरी के रूप में देशभर में अपनी विशेष पहचान बनाने जा रही है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से छात्र वर्ग की 30 एवं छात्रा वर्ग की 31 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में देश के श्रेष्ठ उभरते खो-खो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
देशभर से टीमों का आगमन शुरू, राजस्थानी परंपरा से हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर टीमों का केकड़ी आगमन शुरू हो चुका है।
जयपुर, कोटा एवं अजमेर रेलवे स्टेशन तथा केकड़ी बस स्टैंड पर आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं टीम अधिकारियों का पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप तिलक, माला एवं आत्मीय स्वागत-सत्कार किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति द्वारा इस प्रतियोगिता को यादगार, अनुशासित एवं रोमांचक बनाने के लिए हर स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं खेल मैदान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से न केवल केकड़ी बल्कि पूरे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को देखने एवं उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता के दौरान केकड़ी में खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और दर्शकों की बड़ी संख्या के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह है और केकड़ी एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है।

Vinod kumar Teli
Author: Vinod kumar Teli

Rajasthan Head and Reporter Kekri Ajmer

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal