*मादक पदार्थ कोकीन की सप्लाई करने वाले दो विदेशी नागरिक गिरफ़्तार देखे खबर नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 राधेश्याम नामा के साथ

*मादक पदार्थ कोकीन की सप्लाई करने वाले दो विदेशी नागरिक गिरफ़्तार*

जयपुर, 9 नवंबर (हि.स.)। मालवीय नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) पूर्व ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ कोकीन की सप्लाई करने वाले दो विदेशी नागरिकों को गिरफ़्तार किया है और साथ ही उनके पास से 13 ग्राम 44 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकेन और परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन (स्कूटी) भी बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गिरोह के अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संजीव नै ने बताया कि शहर में चल रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा है। जिसके चलते मालवीय नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ कोकेन की तस्करी करने वाले विदेशी नागरिक 35 वर्षीय ऑस्टिन इज़ चुकु और 38 वर्षीय पीटर ओकवुडिली को गिरफ्तार किया गया है। दोनो ही आरोपित अबुलेगबा जिला लागस (नाइजीरिया) हाल शिवदासपुरा जयपुर के रहने वाले है। जिनके पास से 13 ग्राम 44 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकेन और परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन (स्कूटी) जब्त की गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित काफी समय से कोकीन बेचने का काम करते आ रहे है। यहां रहकर कॉलेज छात्रों और आसपास होटल में फोन आने पर सप्लाई करने जाते है। आरोपित ज्यादातर कॉलेज में पढने वाले लडकों को ही कोकीन सप्लाई करते है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ कोकीन की खरीद—फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal