इस वक्त की बड़ी खबर
नाथद्वारा –
भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचे,
जहां उन्होंने भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए और पूज्य विशाल बावा साहेब से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर को 15 करोड़ रुपये का दान दिया और साथ ही नाथद्वारा में एक भव्य परियोजना ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’ की स्थापना की घोषणा की।
