*सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल केस में बड़ी सफलता: दूसरा आरोपी जालोर से गिरफ्तार* NATIONAL NEWS TODAY 24X7 राधेश्याम नामा…
•  शादी का झांसा देकर वारदात को दिया था अंजाम, 07 दिन पहले मुख्य आरोपी पकड़ा गया था, अब धनाराम प्रजापत भी गिरफ्त में

*सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल केस में बड़ी सफलता: दूसरा आरोपी जालोर से गिरफ्तार*
•  शादी का झांसा देकर वारदात को दिया था अंजाम, 07 दिन पहले मुख्य आरोपी पकड़ा गया था, अब धनाराम प्रजापत भी गिरफ्त में

जयपुर, 07 नवम्बर। बाड़मेर पुलिस ने महिला थाना में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे आरोपी धनाराम पुत्र तुलसाराम प्रजापत निवासी जालोर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल के नेतृत्व में गठित टीम ने दस्तयाब कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
     एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि बाड़मेर शहर में महिला थाना पर एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने और अश्लील फोटो वायरल करने के प्रयास के संबंध में प्रकरण बीएनएस और आईटी एक्ट में दर्ज किया गया था। जिसमे उनके निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल नितेश आर्य के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने फरार मुख्य आरोपी मांगी लाल प्रजापत पुत्र चैनाराम निवासी मालपुरा थाना रागेश्वरी को पहले ही 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था।
     मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण में वांछित चल रहा दूसरा आरोपी धनाराम प्रजापत निवासी केरीया जिला जालोर लगातार फरार था। टीम द्वारा लगातार प्रयासों के बाद आसूचना संकलन एवं तकनीकी मदद से आरोपी धनाराम को आज 07 नवम्बर को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
     पुलिस अब गिरफ्तार मुलजिम धनाराम से गहन पूछताछ कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरदान, कांस्टेबल विक्रमसिंह और महिला कांस्टेबल लेहरो शामिल थीं।
                   ————-

और पढ़ें

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष भाई श्री अनिल जी मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं मुकेश जी जैन (मेडिकल), कमलेश जी मनोहर पूरा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

अजमेर में गणगौर पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामेश्वरी साहू द्वारा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुलूस निकालने के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद।-भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7

भीलवाड़ा में एएनटीएफ का बड़ा वारः थाने के बाहर जाल बिछाकर 21 किलो अफीम पकड़ीपिकअप समेत तीन तस्कर दबोचे, हाईवे पर नाकाबंदी से खुला तस्करी का राज,,   -भूपेन्द्र सिंह पंँवार /नेशनल न्यूज़ टुडे 24X7 के साथ

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal